😎💪😡🎃😈
दिल है कदमों पे किसी के सर झुका हो या न हो,
बंदगी तो अपनी फ़ितरत है ख़ुदा हो या न हो।
😎💪😡🎃😈
😎💪😡🎃😈
हाथ में खंजर ही नहीं आँखों में पानी भी चाहिए,
हमें दुश्मन भी थोड़ा खानदानी चाहिए।
😎💪😡🎃😈
😎💪😡🎃😈
दिखावे की मोहब्बत तो जमाने को है हमसे पर,
ये दिल तो वहाँ बिकेगा जहाँ ज़ज्बातो की कदर होगी।
😎💪😡🎃😈
😎💪😡🎃😈
मैं न अन्दर से समंदर हूँ न बाहर आसमान,
बस मुझे उतना समझ जितना नजर आता हूँ मैं।
😎💪😡🎃😈
😎💪😡🎃😈
तुम बहते पानी से हो हर शक्ल में ढल जाते हो,
मैं रेत सा हूँ मुझसे कच्चे घर भी नहीं बनते।
😎💪😡🎃😈
😎💪😡🎃😈
अजीब सी आदत और गज़ब की फितरत है मेरी,
मोहब्बत हो कि नफरत हो बहुत शिद्दत से करता हूँ।
😎💪😡🎃😈
😎💪😡🎃😈
इश्क़ की होली खेलनी छोड़ दी है हमने,
वरना हर चेहरे पे रंग हमारा ही होता।
😎💪😡🎃😈
😎💪😡🎃😈
सुधर गया मैं तो फिर पछताओगे,
ये मेरा जूनून ही तो मेरी पहचान है।
😎💪😡🎃😈
😎💪😡🎃😈
थोड़ी खुद्दारी भी लाजिमी थी दोस्तो,
उसने हाथ छुड़ाया तो हमने छोड़ दिया।
😎💪😡🎃😈
😎💪😡🎃😈
सहारे ढूढ़ने की आदत नहीं हमारी,
हम अकेले पूरी महफ़िल के बराबर हैं।
😎💪😡🎃😈
😎💪😡🎃😈
उगते हुए सूरज से मिलाते हैं निगाहें,
हम गुजरी हुई रात का मातम नहीं करते।
😎💪😡🎃😈
😎💪😡🎃😈
शाम का सूरज हूँ पूछता कोई नहीं,
जब सुबह होगी मैं ही खुदा हो जाउंगा।
😎💪😡🎃😈
😎💪😡🎃😈
तू वाकिफ़ नहीं मेरी दीवानगी से,
ज़िद पर आऊँ तो ख़ुदा भी ढूंढ़ लूँ।
😎💪😡🎃😈
😎💪😡🎃😈
मेरी सादगी ही गुमनाम में रखती है मुझे,
जरा सा बिगड़ जाऊं तो मशहूर हो जाऊं।
😎💪😡🎃😈
😎💪😡🎃😈
मिज़ाज में थोड़ी सख्ती लाज़िमी है हुज़ूर,
लोग पी जाते समंदर अगर खारा न होता।
😎💪😡🎃😈
😎💪😡🎃😈
हालात के कदमों पर समंदर नहीं झुकते,
टूटे हुए तारे कभी ज़मीन पर नहीं गिरते,
बड़े शौक से गिरती हैं लहरें समंदर में,
पर समंदर कभी लहरों में नहीं गिरते।
😎💪😡🎃😈
😎💪😡🎃😈
मेरे दुश्मन भी मेरे मुरीद हैं शायद,
वक़्त-बेवक्त मेरा नाम लिया करते हैं,
मेरी गली से गुजरते हैं छुपा के खंजर,
रुबरू होने पर सलाम किया करते हैं।
😎💪😡🎃😈
😎💪😡🎃😈
जुबां पर मोहर लगाना कोई बड़ी बात नहीं,
बदल सको तो बदल दो मेरे खयालों को।
😎💪😡🎃😈
😎💪😡🎃😈
जलजले ऊँची इमारत को गिरा सकते हैं,
मैं तो बुनियाद हूँ मुझे कोई खौफ नहीं।
😎💪😡🎃😈
😎💪😡🎃😈
ज़र्रों मे रहगुजर के चमक छोड़ जाऊँगा,
पहचान अपनी दूर तलक छोड़ जाऊँगा,
खामोशियों की मौत गंवारा नहीं मुझे,
शीशा हूँ टूटकर भी खनक छोड़ जाऊँगा।
😎💪😡🎃😈
😎💪😡🎃😈
रहते हैं आस-पास ही लेकिन पास नहीं होते,
कुछ लोग मुझसे जलते हैं बस ख़ाक नहीं होते।
😎💪😡🎃😈
😎💪😡🎃😈
क्या हुस्न ने समझा है, क्या इश्क ने जाना है,
हम खाक-नशीनों की ठोंकर में ज़माना है।
😎💪😡🎃😈
😎💪😡🎃😈
खुद्दारियों में हद से गुजर जाना चाहिए,
इज्जत से जी न पाये तो मर जाना चाहिए।
😎💪😡🎃😈
😎💪😡🎃😈
अपनी ज़िद को अंजाम पर पहुँचा दूँ तो क्या,
तू तो मिल जायेगी पर तेरी मोहब्बत का क्या?
😎💪😡🎃😈
😎💪😡🎃😈
हम भी बरगद के दरख़्तों की तरह हैं,
जहाँ दिल लग जाए वहाँ ताउम्र खड़े रहते हैं।
😎💪😡🎃😈
😎💪😡🎃😈
की मोहब्बत तो सियासत का चलन छोड़ दिया,
हम अगर प्यार न करते तो हुकूमत करते।
😎💪😡🎃😈
😎💪😡🎃😈
मुझको मेरे वजूद की हद तक न जानिए,
बेहद हूँ बेहिसाब हूँ बेइन्तहा हूँ मैं।
😎💪😡🎃😈
😎💪😡🎃😈
हम तो आँखों में संवरते हैं वहीं संवरेंगे,
हम नहीं जानते आईने कहाँ रखें हैं।
😎💪😡🎃😈
😎💪😡🎃😈
सूरज ढला तो कद से ऊँचे हो गए साये,
कभी पैरों से रौंदी थी यहीं परछाइयां हमने।
😎💪😡🎃😈
😎💪😡🎃😈
हक़ से दो तो तुम्हारी नफरत भी कबूल हमें,
खैरात में तो हम तुम्हारी मोहब्बत भी न लें।
😎💪😡🎃😈
😎💪😡🎃😈
मार ही डाले जो बे मौत ये दुनिया वाले,
हम जो जिन्दा हैं तो जीने का हुनर रखते है।
😎💪😡🎃😈
😎💪😡🎃😈
हादसों की ज़द में हैं तो क्या मुस्कुराना छोड़ दें,
जलजलों के खौफ से क्या घर बनाना छोड़ दें?
😎💪😡🎃😈
😎💪😡🎃😈
मेरे बारे में अपनी सोच को थोड़ा बदल के देख,
मुझसे भी बुरे हैं लोग तू घर से निकल के देख।
😎💪😡🎃😈
😎💪😡🎃😈
समंदर बहा देने का जिगर तो रखते हैं लेकिन,
हमें आशिक़ी की नुमाइश की आदत नहीं है दोस्त।
😎💪😡🎃😈
😎💪😡🎃😈
सबके दिलों में धड़कना जरूरी नहीं होता साहब,
लोगों की आँखों में खटकने का भी एक मजा है।
😎💪😡🎃😈
😎💪😡🎃😈
ख्वाब में तो ख्वाब पूरे हो नहीं सकते कभी,
इसलिए राहे हकीकत पर चला करता हूँ मैं।
😎💪😡🎃😈
😎💪😡🎃😈
महबूब का घर हो या फरिश्तों की हो ज़मी,
जो छोड़ दिया फिर उसे मुड़ कर नहीं देखा।
😎💪😡🎃😈
😎💪😡🎃😈
नाज़ क्या इस पे जो बदला ज़माने ने तुम्हें,
हम हैं वो जो ज़माने को बदल देते हैं।
😎💪😡🎃😈
😎💪😡🎃😈
मेरा यही अंदाज इस जमाने को खलता है, कि
इतना पीने के बाद भी सीधा कैसे चलता है।
😎💪😡🎃😈
😎💪😡🎃😈
शोर करते रहो तुम सुर्ख़ियों में आने का,
हमारी तो खामोशियाँ भी एक अखबार हैं।
😎💪😡🎃😈
😎💪😡🎃😈
गुमान ना कर अपने दिमाग पर ऐ दोस्त,
जितना तेरे पास है उतना तो मेरा खराब रहता है।
😎💪😡🎃😈
😎💪😡🎃😈
छोड़ दी है अब हमने वो फनकारी वरना,
तुझ जैसे हसीन तो हम कलम से बना देते थे।
😎💪😡🎃😈
😎💪😡🎃😈
एहसान ये रहा तोहमत लगाने वालों का मुझ पर,
उठती उँगलियों ने मुझे मशहूर कर दिया।
😎💪😡🎃😈
😎💪😡🎃😈
सही वक्त पर करवा देंगे हदों का एहसास,
कुछ तालाब खुद को समंदर समझ बैठे हैं।
😎💪😡🎃😈
😎💪😡🎃😈
क़ाफ़िले में पीछे हूँ कुछ बात है वरना,
मेरी ख़ाक भी ना पाते मेरे साथ चलने वाले।
😎💪😡🎃😈
😎💪😡🎃😈
ज़मीं पर आओ फिर देखो हमारी अहमियत क्या है,
बुलंदी से कभी ज़र्रों का अंदाज़ा नहीं होता।
😎💪😡🎃😈
😎💪😡🎃😈
न मैं गिरा और न मेरी उम्मीदों के मीनार गिरे,
पर कुछ लोग मुझे गिराने में कई बार गिरे।
😎💪😡🎃😈
😎💪😡🎃😈
मैं लोगों से मुलाकातों के लम्हें याद रखता हूँ,
बातें भूल भी जाऊं पर लहजे याद रखता हूँ।
😎💪😡🎃😈
😎💪😡🎃😈
हमें शायर समझ के यूँ नजर अंदाज मत करिये,
नजर हम फेर ले तो हुस्न का बाजार गिर जायेगा।
😎💪😡🎃😈
😎💪😡🎃😈
हराकर कोई जान भी ले ले तो मंज़ूर है मुझको,
धोखा देने वालों को मैं फिर मौका नहीं देता।
😎💪😡🎃😈
😎💪😡🎃😈
फर्क बहुत है तुम्हारी और हमारी तालीम में,
तुमने उस्तादों से सीखा है और हमने हालातों से।
😎💪😡🎃😈
😎💪😡🎃😈
जरा सा हट के चलता हूँ ज़माने की रिवायत से,
कि जिन पे बोझ डाला हो, वो कंधे याद रखता हूँ।
😎💪😡🎃😈
😎💪😡🎃😈
बस दीवानगी की खातिर तेरी गली मे आते हैं,
वरना आवारगी के लिए तो सारा शहर पड़ा है।
😎💪😡🎃😈
😎💪😡🎃😈
मेरे लफ्जों से न कर मेरे किरदार का फ़ैसला,
तेरा वजूद मिट जायेगा मेरी हकीकत ढूंढ़ते ढूंढ़ते।
😎💪😡🎃😈
😎💪😡🎃😈
गुमां इतना नहीं अच्छा तू सुन ले पहले जाने के,
पलटने पर मुकर सकता हूँ तुझको जानने से भी।
😎💪😡🎃😈
Read Also
[ LATEST 50+] Aankhein Shayari | आंखें शायरी हिंदी में 2022 ❤ - New!
[ LATEST 50+] Alone Shayari | अकेली शायरी हिंदी में 2022 ❤ - New!
[ LATEST 50+] Bewafa Shayari | बेवफा शायरी हिंदी में 2022 ❤ - New!
[ LATEST 50+] Birthday Shayari | जन्मदिन शायरी हिंदी में 2022 ❤ - New!
[ LATEST 50+] Bollywood Shayari | बॉलीवुड शायरी हिंदी में 2022 ❤ - New!
[ LATEST 50+] Shayari on Beauty | सुंदरता पर शायरी हिंदी में 2022 ❤ - New!
[ LATEST 50+] Shayari on Life | जीवन पर शायरी हिंदी में 2022 ❤ - New!
[ LATEST 50+] Sorry Shayari | सॉरी शायरी हिंदी में 2022 ❤ - New!
[ LATEST 50+] Yaad Shayari | याद शायरी हिंदी में 2022 ❤ - New!

0 Comments